जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर बिष्टुपुर में हुई घटना के विरोध में, मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, शहर में बढ़ती अराजकता तथा लगातार अपराधियों के बढ़ते मनोबल के खिलाफ आयोजित आंदोलन के क्रम में आज जमशेदपुर बंद का आयोजन किया गया. भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आम जनता एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने बंद को सकारात्मक समर्थन देकर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की. इस अवसर पर विशेष रूप में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर, अखिल सिंह, पंचम जंग्घेल,मानिक सिंह, आब्बू असरफ, महावीर सिंह, अजय रजक, संजय रजक, सतेंन्द्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, नेहा साहू, भूपेंद्र सिंह, सरिता लाल, सुजीत आदित्य, विनोद सिंह, बिराज डे, कैलाश सरदार, प्रमाशिष महतो, अतुल सिंह,उषा यादव, रवि ठाकुर, अमन मिश्रा, उत्तम दास, दिपक नाग, महेंद्र यादव, लालू यादव, नारायण प्रसाद, काजल मुखार्जी, अभिषेक दै, अभिषेक कुमार, संजीत कुमार, राजीव यादव, दिपक सिंह, लालू सिंह, राकेश प्रसाद, वंटी सिंह, आदित्य दूबे, राजु सेन, गौरव नेगी, राहुल भट्टाचार्य, भोला साहू,सूरज गोराई, प्रदीप गोराई, भरत सिंह, गणेश महतो,विजय कुमार, कृष्णा सिंह, एंव पार्टी के समर्पित वरिष्ठ कनिष्ठ उर्जावान कार्यकर्ता शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सोनारी मंडल ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस जनहित के आंदोलन में सहयोग देकर बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है. भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य की वर्तमान सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं. पार्टी ने कहा कि जनता इस स्थिति को गंभीरता से देख रही है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी.







