जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल द्वारा अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में बिष्टुपुर मंडल सहित पूरे जमशेदपुर में सम्पूर्ण बंद किया गया. बंद जुलूस में मुख्य रूप से शामिल झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नंनदजी प्रसाद ने जमशेदपुर के इस ऐतिहासिक बंद सफल बनाने के लिये जमशेदपुर कि जनता जनार्दन, व्यापारिक संगठनों सहित सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बंद को सफल बनाने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप सें पूर्व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मंडल प्रभारी तन्मय झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जिला कार्यसमिति के सदस्य हरकिशोर तिवारी, महामंत्री विश्वनाथ दीप और सुजीत श्रीवास्तव, युवा मोर्चा मंत्री प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, मंत्री विशाल सोना, गुरमीत सिंह, बागाजी, बीरेन मान सिंह, विक्रम रजक, बिनाकी ठक्कर, श्रवण कुमार, राकेश पांडेय, देवदत्त मुखर्जी,विरू, दर्शन कोर, रानी, जीतेन्द्र पाठक और काफी संख्या में कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे. बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने कहा आज जमशेदपुर संपूर्ण बंद को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से हम धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आप सभी ने न्याय की मांग को मजबूती प्रदान करते हुए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन दिया. यह जनसमर्थन दर्शाता है कि जमशेदपुर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा है. हम जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि स्वर्गीय हिमांशु कुमार सिंह के हत्याकांड के सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे.







