जमशेदपुूर: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा संस्थान के तत्वाधान में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सोनारी के रूपनगर बस्ती में मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इस बस्ती की महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित थे. बच्चों के बीच कॉफी पेंसिल भी बांटा गया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इस सेवा संस्थान के संयोजक अशोक सिंह, नवल तिवारी, बसंत साहू, कविता धीवर, लालतू धीवर, मनोरमा मुंडा इत्यादि दर्जनों लोगों उपस्थित थे. देवेंद्र सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसा त्यागी पुरुष भारत की जमीन पर बहुत कम पैदा होते हैं. उनके बताए हुए रास्ते पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्याग तपस्या का अनुसरण कर भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित करने का अग्रणीय प्रयास कर रहे हैं. मोदी जी का प्रधान सेवक के रूप में 12 साल बेमिसाल है. भारत ही नहीं पूरे विश्व उनके कार्य पद्धति किसराहना कर रहे हैं.







