जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के सोनारी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा के पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य पर सोनारी राममंदिर अटल चौक, डिस्पेंसरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय एवं नार्थ लेआउट ग्वाला बस्ती में राहगीरों के बीच लड्डू वितरण किया गया. इस मौके पर लोगों को झालमुड़ी खिलाकर खुशियां मनायी. इस दौरान गाजे-बाजे, आतिशबाजी एवं कार्यकर्ताओं के संग अबीर-गुलाल लगाकर, खुशियां मनायी गयी. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मंत्री सोनु ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री आब्बू असरफ, रिता सिंह, अरूण तिवारी, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा यादव, अशोक सिंह, राहुल तिवारी,दिपक नाग, मनोज कुमार मिश्रा, सुजीत आदित्य, बिराज डे, सरिता लाल, काजल मुखर्जी, राजु सेन, हेमंत प्रमाणिक, प्रमाशीष महतो, सौरभ सिंह, नंदु दास, तापस नन्दी, अमर दास, गणेश मल्होत्रा, विजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, नरेश प्रसाद, अजीत सिंह, कैलाश सिंह, गौरव नेगी, धर्मदेव प्रसाद, दीपक सिंह, भरत सिंह एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ एवं समर्थक शामिल थे. मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि विजय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन एवं विकास की नीतियों पर देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है.







