जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि रहे. सर्वप्रथम परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. रक्तदान शिविर में 122 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में डीएसपी मनोज ठाकुर, चंद्रभूषण सिंह, मनोज झा, विपिन झा, समाजसेवी पप्पू सिंह, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, ललित नारायण सांस्कृतिक परिषद् के महासचिव शंकर पाठक, ललन चौधरी, अशोक झा अविचल, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव आदि भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. शिविर को सफल बनाने में परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के अध्यक्ष मानस कुमार मिश्रा, महासचिव चंद्रशेखर झा, संतोष ठाकुर, सदाशिव झा, मोहन चंद्र झा, सुररंजन राय, सुशील खान, रमन चौधरी, संजय नारायण खान, चंदन कुमार झा, विपिन मिश्रा, विनोद कुमार झा, महावीर झा, प्रदीप झा, सरोज कुमार झा, अशोक मिश्रा, मिथिलेश चौधरी, प्रमोद मिश्रा, प्रमोद झा, अक्षय ठाकुर, दिलीप कुमार मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे.





