जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानवाधिकार कार्यकर्त्ताओ की एक बैठक जुबिली पार्क में हुई. बैठक में घाटशिला के मतदाताओं को हर हाल मे मतदान करने की अपील करते हुए होनहार प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोज मिश्रा ने कहा कि घाटशिला का चुनाव यह तय करेगा कि क्षेत्र की जनता अपने मतदान के प्रति कितनी जागरूक है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेएमएम के बीच सीधी टक्कर है. एक प्रत्याशी काफ़ी पढ़ा लिखा और स्वच्छ छवि वाला है तो वहीं दूसरा प्रत्याशी साधारण पढ़ा लिखा एवं अपराधी छवि वाला है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय यह अवश्य सोचना चाहिए कि यह मतदान हमारे समाज और देश की समृद्धि और सम्मान के लिए है, ना कि किसी के बेजा इस्तेमाल के लिए. उन्होंने कहा कि मतदान करते वक़्त पार्टी नहीं प्रत्याशी की छवि को ध्यान मे रखें. उन्होंने घाटशिला वासियो को 11 नवम्बर को भारी संख्या मे मतदान करने की अपील की. बैठक मे मनोज मिश्रा के साथ किशोर वर्मा, गुरुमुख सिंह, ऋषि गुप्ता सहित अनेक मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे.




