जमशेदपुर : संकल्प एवं निर्माण संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नट्टू झा के अलावा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह,पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनकर, राकेश तिवारी, ज्योति मिश्रा, राजेश चौधरी, संतोष सिन्हा आदि ने भी रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में संस्था के महासचिव सुनील प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 102 लोगों ने रक्तदानकिया. इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में गुलाब चन्द, विकास यादव, विकास त्रिपाठी, रमेश बास्के, संजीव तिवारी, अमन सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, रमेश शर्मा, रवीश कुमार, अभिषेक थापा, बबलू राव आदि शामिल रहे.



