जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान अभियान की कड़ी में गुरुवार को एसडीएसएम स्कूल में स्व एसडी सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर आयोजित वृहत रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया. इसके पश्चात रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकर्ता 28 जून को स्व केके सिंह की जयंती पर साकची रेड क्रॉस भवन में आयोजित होनेवाले रक्तदान शिविर की तैयारियों में लग गए हैं. केके एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाताओं, विशेष कर युवा रक्तदाताओं को लगातार प्रेरित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि जून महीने में इस वर्ष पूर्व के अनुरूप वर्षा नहीं होने से लगातार रक्त जरूरतमंदों की संख्या बढ़ रही है और उस अनुपात के विपरीत रक्तदान में लगातार कमी आ रही है, जिसको देखते हुए लगातार युवाओं से रक्तदान की अपील की जा रही है. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने युवाओं से 28 जून को रेड क्रॉस भवन में प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक रक्तदान करने की अपील की है. (नीचे भी पढ़ें)
डोमजुड़ी में 30 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत आगामी 30 जून को डोमजुड़ी पंचायत भवन में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा. रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है.







