जमशेदपुर : समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली संस्था ‘ प्रयत्न’ के द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंदों की जीवन रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था. शिविर का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के दौरान डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें प्रमाणपत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. संस्था के अध्यक्ष समर झा ने बताया कि एकत्र किए गए रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके. ‘ प्रयत्न’ संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया है तथा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक पूर्णिमा दस साहू, कुणाल षाड़ंगी, अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण दास, जुगुन पांडे, आनंद बिहारी दुबे, रघुनाथ पांडे, संजीव श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी, शैलेश पांडे, शैलेश गुप्ता, बंटी सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह, रीना सिंह, अंकित शुभम के साथ संस्था की ओर से दुर्गेश, अंकित, देवाशीष, राहुल, हर्ष, शिबू, सतनाम, राजहंस, रौशन, आकाश, के साथ अन्य कई सदस्य मौजूद थे.




