जमशेदपुर : जमशेदपुर के डेली लोकल न्यूज चैनल एससीसीएन न्यूज के संस्थापक स्वर्गीय मोहन सिंह की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इसका उदघाटन न्यूज के निदेशक प्रशांत सिंह की देखरेख में किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजसेवी बेली बोधनवाला, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, केंद्रीय खादी बोर्ड के सदस्य मनोज सिंह, समाजसेवी जवाहरलाल शर्मा, प्रेम जी, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शंभू सिंह, क्षत्रिय महिला समाज की अध्यक्ष कविता परमार, मंजू सिंह, समाजसेवी रत्नेश तिवारी, रवि जायसवाल समेत कई पत्रकार, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया. काफी वर्षों से मोहन सिंह की याद में यह रक्तदान शिविर आयोजित की जाती है.






