घाटशिला : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अपनी देश के लिए जान न्योछावर करने वाले बेनासोल निवासी शहीद दिलीप बेसरा के परिवार वालों को पूर्व सैनिकों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्ति वारंट अफसर मोहम्मद जावेद ने कहा कि सेना में रहकर देश की सेवा करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान और उनके मुस्तैदी के कारण ही आज देश और हम सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि घाटशिला के ऐसे सपूत जो देश की सेवा के लिए अपनी जान को न्योछावर कर दिया. मौके पर धानो टुडू, रविन्द्र कुमार सिंह, जसवीर गिल, जय देव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.




