जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह जिला स्कूल के समीप गुरुवार सुबह सुवर्णरेखा नदी में लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम संतोष कुमार (45) था, जो आदर्श नगर का रहने वाला था. वह 15 अप्रैल की रात से लापता था. परिजन उसे अपने स्तर से खोजने की कोशिश कर रहे थे परंतु उसका कोई पता नहीं मिल पा रहा था. मृतक की शादी नहीं हुई थी और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी.
(नीचे भी पढ़ें)परिजन गुरुवार सुबह सुवर्णरेखा नदी के पास गए तो मृतक का शव तैरता हुआ देखा. इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आशंका जताई कि युवक की डूबने से मौत हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा.



