बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के सालदोहा गांव में पिछले कुछ दिनों से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीण गर्मी से बेहाल थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मू को देकर नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. सूचना पाकर मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आग्रह किया. उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप आज गांव में नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. ग्रामीणों ने मुखिया एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर राजेश बीद, सागर घटवारी, सोतनम दे, शुभदीप भोल, राजेश बीद, रवीन्द्र नाथ मुर्मु समेत अन्य उपस्थित थे.



