
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब का बोनस समझौता शनिवार को हुआ, जिसमें तय हुआ कि इस बार वहां के कर्मचारियों को 15 फीसदी बोनस मिलेगा. बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 37316 रुपये जबकि न्यूनतम 26 हजार रुपये मिलेगा. लगभग 50 कर्मचारियों को इसका लाभ होहगा. बोनस समझौता के अनुसार रारशि सोमवार को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा. समझौता पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से आरएन मूर्ति चेयरमैन, एसजेडे वाइस चेयरमैन, राजेश रोशन सेक्रेटरी, हरजीत सिंह कमेटी मेंबर, सुशांत कुजुर ज्वाइंट सेक्रेट्री, वीरेंद्र कुमार गुप्ता ट्रेजर, गुरप्रीत सिंह विटनेस, राजेश कुमार विटनेस के तौर पर शामिल थे. वहीं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के तरफ से हस्तक्षर करने वाले लोगों में राकेश्वर पांडेय प्रेसिडेंट, बीके डिंडा डिप्टी प्रेसिडेंट, संजीव श्रीवास्तव वाइस प्रेसिडेंट, ददन सिंह जनरल सेक्रेटरी, गगन सिंह कमेटी मेंबर, बिरजू नाग कमेटी मेंबर शामिल थे.





