जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां बीते दिन मंगलवार शाम को खाली जमीन पर एक 16 वर्षीय किशोर जामुन के पेड़ से गिरकर मौत का शिकार हो गया. पेड़ की ऊंचाई लगभग तीन मंजिला बिल्डिंग जैसी थी. मृतक की पहचान मोहम्मद इस्राफिल के रूप में हुई है, जो बिहार के बाघनगर अररिया का निवासी था और जमशेदपुर बॉर्डर से सटे कपाली इलाके के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस द्वारा जब इस्राफिल को अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को उसके गांव ले जाया गया, जहां उसे सुपुर्द ए खाक किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में इस पेड़ से हादसा से यह पहली घटना नहीं है पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं.




