जमशेदपुर : देशभर में केंद्र सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से बच्चे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं. इसी क्रम में सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में पूर्वी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘खेलो अस्मिता बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ में मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें से चार खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए. पदक विजेताओं में रागिनी कुमारी ने स्वर्ण पदक, दिव्या सोया ने रजत पदक, मानसी सरदार ने रजत पदक और तृप्ति कुमारी ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी रूपा रानी तिर्की उपस्थित हुईं और उन्होंने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया. सभी खिलाड़ियों ने कोच विवेक दास की देखरेख में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि प्रबंधक के रूप में पूर्व मुक्केबाज गुलाम गौस शामिल रहे. साथ ही, (एमबीसी) मानगो बॉक्सिंग सेंटर के कोच विजय सोय ने खिलाड़ियों के पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर खेल का प्रदर्शन करें इसके लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.



