जमशेदपुर: 14 अप्रैल को ग्रामसभा कीताडीह में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. ग्रामसभा के कोषाध्यक्ष ईंधन टोप्नो के नेतृत्व में मनाई गई. सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसके बाद सारे अतिथि और ग्रामसभा के सदस्य गणों ने शपथ लिया कि भीमराव अंबेडकर के बताए मार्गों पर चलकर पूरे ग्रामसभा में शिक्षा का अलग जगाना है. भेदभाव को मिटाना है समाज में पहले कुरीतियों का नाश करना है.(नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रामसभा के कोषाध्यक्ष ईंधन टोपनो, ग्रामसभा के सचिव ईंधन कंडुलना, झारखंड आंदोलनकारी सुनील नंदा, झारखंड टैंकर्स यूनियन के अध्यक्ष टीका खान ग्रामसभा के सलाहकार अशोक भृंगराज, ग्रामसभा के सदस्य डेनियर आइंद, रानी जारिका, जोगिंदर राव, धीरेन केरकेट्टा, अजय तियू, असगर खान, राहुल मंडल, सुंदर मोहन आदि उपस्थित थे.














