• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 9, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur brahman yuva shakti sangh : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ करेगा द्वितीय अध्यक्ष का चयन, जल्द होंगे चुनाव

Jamshedpur brahman yuva shakti sangh : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ करेगा द्वितीय अध्यक्ष का चयन, जल्द होंगे चुनाव
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : लौहनगरी में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना के लिए निरंतर कार्य कर रही संस्था ब्राह्मण युवा शक्ति संघ अब अपने द्वितीय अध्यक्ष के चयन की तैयारी में जुट गई है. संघ द्वारा जल्द ही संगठनात्मक चुनाव कराने की घोषणा की जाएगी, जिसमें इच्छुक एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित ब्राह्मण युवा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे. संघ के संस्थापक संयोजक पंडित अभिषेक ओझा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया जाएगा, ताकि समाज को एक मजबूत, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्व मिल सके. गौरतलब है कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव विजय शंकर पाठक को प्राप्त हुआ था. उस ऐतिहासिक चुनाव में उन्हें कुल 1136 मत प्राप्त हुए थे। वहीं सतीश तिवारी 967 मतों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे थे, जबकि सुनील शर्मा ने 765 मत प्राप्त कर चुनावी माहौल को काफी रोमांचक बना दिया था. उस चुनाव ने समाज के युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह एवं लोकतांत्रिक भागीदारी का नया संदेश दिया था. ओझा ने बताया कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जिसने कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लगभग 1400 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

महामारी के दौरान जब लोग अपनों से दूरी बना रहे थे, तब संघ के कार्यकर्ताओं ने कई कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार एवं शवदाह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर मानव सेवा का परिचय दिया था. संघ लगातार ब्राह्मण समाज के हक, अधिकार एवं सम्मान के लिए संघर्षरत रहा है. संगठन ने अपने आराध्य भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर लौहनगरी में एक नई पहचान कायम की है. इसके साथ ही भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकालकर समाज में धार्मिक चेतना एवं आस्था को मजबूत करने का कार्य भी किया है. ब्राह्मण युवा शक्ति संघ केवल धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले ब्राह्मण सेनानियों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रमों में भोजन एवं फल वितरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त संगठन ने कई गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता कर समाज में विश्वास एवं सेवा की भावना को मजबूत किया है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में संगठन समाजहित एवं राष्ट्रहित में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करेगा. नए अध्यक्ष के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र में शहीद किशन दुबे की प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया है. इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक करने एवं देश के प्रति समर्पित शहीद किशन दुबे के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अभियान भी चलाया जाएगा. संघ ने समाज के सभी बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों से आगामी चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी
खबर

July 9, 2026
Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले
खबर

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

July 9, 2026
jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

Next Post
srinath university : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में मेगा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग ड्राइव, अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने 255 से अधिक छात्रों का किया चयन

srinath university : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में मेगा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग ड्राइव, अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने 255 से अधिक छात्रों का किया चयन

jharkhand cm in AI & digital reform : एआई और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में झारखंड प्रतिबद्ध, सीएम ने कहा – झारखंड नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा

jharkhand cm in AI & digital reform : एआई और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में झारखंड प्रतिबद्ध, सीएम ने कहा - झारखंड नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा

Jamshedpur mango murder : मानगो में युवक की हत्या लड़की के चक्कर में हुई, मौत की सूचना पर जब लड़की पहुंची तो ऐसे साथियों ने लड़की को भगाया, देखिये – video, पुलिस क्या कह रही, देखिये – video

Jamshedpur mango murder : मानगो में युवक की हत्या लड़की के चक्कर में हुई, मौत की सूचना पर जब लड़की पहुंची तो ऐसे साथियों ने लड़की को भगाया, देखिये - video, पुलिस क्या कह रही, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा एवं बीटेक छात्रों के लिए पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का आयोजन, नवाचार कौशल का विकास की दिखी राह

tata steel rafting : टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, हॉट स्ट्रिप मिल बनी विजेता, सीआरएम बारा उपविजेता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा एवं बीटेक छात्रों के लिए पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का आयोजन, नवाचार कौशल का विकास की दिखी राह

tata steel rafting : टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, हॉट स्ट्रिप मिल बनी विजेता, सीआरएम बारा उपविजेता

jamshedpur teachers : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की जमशेदपुर के डीइओ से मुलाकात, रखीं समस्याएं

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News