
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच द्वारा साकची आमबगान मैदान से साकची गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकाला. देश में लगातार हो रहे बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ इन लोगों ने आवाज बुलंद की. मशाल जुलूस निकालकर क्रांतिकारी उदघोष के बीच यह जुलूस सरकार के खिलाफ लोगों ने आवाज उठायी. महिलाओं का साथ पुरुषों ने भी दिया, लेकिन महिलाओं ने मोरचा संभाला और सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की. जिंदगी की जंग हारने वाली महिलाओं और उनके ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ भी इन लोगों ने जमकर आवाज उठायी.

पुलिस ने उल्टा उसे ही नसीहत दी थी, उस परिवार से मत उलझो. छेड़खानी से लेकर जिंदा जलाए जाने और इलाज से मौत तक हर स्तर पर चूक की गई है. वारदात के बाद भी पुलिस ने एफआईआर नहीं किया.पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मर्षि समाज द्वारा 25 दिसंबर को कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च में विमला सिंह, अनु, शकुंतला, बिंदु, अंकिता, पुष्पा पांडेय, प्रेमलता, अंकिता चंद्रा, मंजू तिवारी, रश्मि शर्मा, अनिल ठाकुर, उदय शर्मा, जय कुमार, मुरारी सिंह, रवि भूषण शर्मा, रामकृपाल तिवारी, सुधीर कुमार, अमित कुमार सभी शामिल थे.






