
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गोल्फ ग्राउंड के पास गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई जिससे स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानिय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पंहुचाया जहां दोनों की स्थिती गंभीर बनी हुई है. घायलों मे काशीडीह निवासी सनम खेमका और सिदगोड़ा निवासी नवीन शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों टेल्को के एक मेडीकल स्टोर में काम करते है. टेल्को से दोनो रुपये कलेक्शन कर वापस आ रहे थे. गोल्फ ग्राउंड के पास स्कूटी अनियंत्रिक होकर डिवाइडर से जा टकराई.







