जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक सनसनीखेज घटना घटी है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में न्यू ले आउट निवासी 67 वर्षीय सरस्वती सरकार और उनके भाई बलराम सरकार ने एक ही पंखे से लटकर जान दे दी. पुलिस ने शव को तब जब्त किया, जब पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की.(नीचे भी पढ़े)

घर से सड़ांध आने लगा था. इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया तो दोनों भाई बहन का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया. घटना सोमवार की है. बताया जाता है कि वे दोनों भाई बहन एक ही घर में रहते थे. बताया जाता है कि बहन सरस्वती सरकार को ब्लड कैंसर था, जिस कारण वह डिप्रेशन में थी. वहीं, उनका भाई भी बीमार चल रहा था. (नीचे भी पढ़े)
यह कहा जा रहा है कि हो सकता है कि डिप्रेसन के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को संदेह है कि करीब तीन से चार दिन पहले ही फांसी लगायी गयी है, जिसकी महक अब सामने आयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई बहन कुंवारे थे














