
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित गोलचक्कर के पास एक चलती कार के इंजन से अचानक घुंआ निकलने लगा. कार चालक ने इंजन से धुंआ निकलता देख कार को सड़क किनारे लगाया. इधर स्थानीय लोगों ने भी कार से धुंआ निकलते देखा. थोड़ी देर के लिए कार के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इधर इंजन का बोनट खोलने पर चालक ने देखा की इंजन में आग लगी है. हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाया गया. आग थोड़ी देर में ही बुझ गई. आग का कारण कार के इंजन में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार होकर एक परिवार साकची की ओर जा रहा था. बर्मामाइंस गोलचक्कर के पास कार के इंजन से तेज धुंआ निकलने लगा जिसके बाद कार में सवार सभी लोगों ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई.





