
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से बीते फरवरी माह में ही शहर के विभिन्न रुटों में चलने वाले ऑटो के लिए ड्रेस कोड और भाड़ा चार्ट अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए प्रशासन ने शुरुआत में ऑटो चालकों को 15 दिनों का समय भी दिया था. इस नियम के लागू होने के दो माह बाद भी कई ऑटो चालक ऐसे हैं जो इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. शुक्रवार को इसके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ऑटो वालों के खिलाफ जांच अभियान में ऐसे कई ऑटो को पकड़ा गया जिन्होने वर्दी नहीं पहन रखी थी. इन सभी से जुर्माना भी वसूला गया. डीएसपी सीसीआर ने बताया कि शहर में वर्दी पहनने के लिए ऑटो वालों को समय दिया गया था जिसके बाद भी कई ऑटो चालक वर्दी नहीं पहन रहे है. इसी को लेकर समय समय पर अभियान चलाया जाता है. जांच के दौरान जो चालक बिना वर्दी को होता हो उसका चालान किया जाता है साथ ही जिसने मास्क नहीं पहना होता है उससे भी जुर्माना वसूला जा रहा है. उन्होने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.












