
जमशेदपुर:जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा के यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) गेस्ट हाउस में सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम सीबीआई इंस्पेक्टर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में जादूगोड़ा यूसील में 2014 से लेकर 2019 तक हुए टीए एवं ओवरटाईम भत्ता को लेकर हुई घोटाला को लेकर जांच पड़ताल करने की थी. इस मामले में सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. आरोप पत्र में सहायक प्रबंधक अधिकारी एस शर्मा एवं लिपिक गोपी नाथ दास, पियून नृपेंद्र सिंह को दोषी बताया गया है. विदित हो कि 25 सितंबर2020- को सीबीआई की टीम ने यूसील में टीए, ओवरटाईम में घोटालें को लेकर छापेमारी की थी. इस जांच पड़ताल में यूसील के दो वरीय अधिकारी को जादूगोड़ा गेस्ट हाउस में बैठाकर पूछताछ किया गया था. इस मामले में सीबीआई द्वारा रांची सीबीआई एसीबी केस नंबर आरसी 9 ए/2019 आर द्वारा केस दर्ज किया गया था. यूसील में 2014 से लेकर 2019 तक लगभग 56 लाख रुपया का टीए एवं ओवरटाइम भक्ता का घोटाला किया गया था.




