
जमशेदपुर:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत इवनिंग कल्ब के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर नामदा बस्ती निवासी गोल्डी रंधावा की मौत हो गई थी. इस संबंध में मृतक के भाई सतवीर सिंह के बयान पर गोलमुरी थाना में अज्ञात कार चालक पर तेजी एवं लापरवाही से कार चलाने और धक्का मामने का मामला दर्ज कराया गया है. इधर पुलिस ने शव को टीएमएच के शव गृह से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने अब तक गांड़ी मालिक जवाहर विग को भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है जिससे मृतक के परिजनों मे आक्रोश है. बता दे कि इवनिंग क्लब के पास गुरुवार रात जवाहर विग की कार से बाइक सवार गोल्डी रंधावा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.





