• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-celebrates-bjp-win-जमशेदपुर में मनाया गया जश्न, भाजपा के इन बड़े नेताओं ने दिया बयान, एक क्लिक में पढ़े, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, गोविंदपुर, साकची समेत अन्य मंडलों में किसने कैसे मनाया जश्न, क्या कहा भाजपा के जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो, भाजपा नेता काले, कृष्णा शर्मा, नंदजी प्रसाद और अन्य, आजसू की भी प्रतिक्रिया देखें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
कदमा में मनाया गया जश्न.

कदमा में मनाया गया जीत का जश्न
भाजपा जमशेदपुर कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कदमा रंकिणी मंदिर के पास पटाखा फोड़कर और लड्डू वितरण कर खुशी मनाया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, मंडल महामंत्री अजय झा, अमरेन्द्र मल्लिक, रमेश बास्के, भोला शर्मा, प्रेम कुमार, सुरेन्द्र राय, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, केएन ओझा, डीएन सिंह, रेणु झा, निर्मला देवी, विक्की यादव, गणेश भूमिज, अमित मंडल, संतोष सिंह, यशवंत सिंह, निर्दोष वर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, रमेश दास,विजय मार्डी, अजय महतो,प्रमोद कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

जुगसलाई भाजपा का जश्न.

जुगसलाई भाजपा का जश्न
जमशेदपुर के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर विजय जुलूस निकाला गया अबीर गुलाल से होली मनाई और जनता में लड्डू वितरण किया. भाजपा को चार राज्यों में मिले अपार बहुमत से गदगद होकर भाजपा जुगसलाई मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में बाजे गाजे ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला गया एवं पूरे जुगसलाई का भ्रमण किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनता का उमंग देखते ही बनता था लोग स्वत ही जुड़ते जा रहे थे. उपस्थित जनता के बीच में लड्डू का वितरण किया गया. अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाई गई और उत्तर प्रदेश की जनता का बहुत ही धन्यवाद किया गया. उन्होंने भारत के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश को अपने कार्यशैली से उत्तम प्रदेश बनाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारी बहुमत से जिताया. उत्तर प्रदेश की जनता को कई बहुरूपिया ने कई तरह से जाती पाती एवं अन्य कई फर्जी आंदोलन फर्जी नेताओं के जरिए बरगलाने की बहुत ही कोशिश की परंतु वहां की समझदार जनता ने एक बार पुनः योगी जी को चुनकर बता दिया कि जनता को आज भी काम करने वाला नेता विशेष प्यारा है. इस विजय जुलूस में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मनोज पारीक, प्रकाश जोशी, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, लिप्पु शर्मा, अमर सिंह, आलोक वाजपेयी, प्रभाकर प्रसाद, अर्जुन सिंह, अमरदीप सिंह भाटिया, मिठू वर्णवाल, रंजीत उपाध्याय, प्रकाश अग्रवाल, विकास महतो, रितेश जैन, तरविंदर भाटिया, मुन्ना अग्रवाल, विष्णु सोनकर, विकास महतो, प्रकाश अग्रवाल, नारायण सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सुनील साहू, कृष्कान्त पांडेय, विकास सिंह, सुनील सिंह, मुकेश शर्मा, संजय सोनकर, राजा सिंह, दीपक हल्दिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो का अभिनंदन.

सांसद ने दी सबको बधाई, विकास को मिला जनता का साथ
सांसद विद्युत वरण महतो ने उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ-साथ गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में स्पष्ट जनादेश हासिल कर सत्ता में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति को बहुत-बहुत बधाई दी है. आज भाजपा जिला कार्यालय पर खुशी के इस मौके पर लड्डू वितरण करते हुए एवं होली मनाते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सही दिशा और स्पष्ट नीति का ही परिणाम है कि देश की जनता ने एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया है. सांसद श्री महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का यह कहना कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास न सिर्फ नारा है बल्कि उन्होंने इसे हकीकत में बदल कर दिखाया है. सांसद श्री महतो ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश पुनः एक बार विश्व का नेतृत्व करेगा. सांसद श्री महतो ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूबारा भारी जनादेश प्राप्त करने के लिए उन्हें भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है. उन्होंने कहा योगी जी के नेतृत्व में जहां अयोध्या और काशी ने अपनी प्राचीन गरिमा को हासिल किया है वहीं इस बार मथुरा भी उनकी प्रतीक्षा कर रहा है. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

ADVERTISEMENT
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले.

काले ने चार राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई
आज देश के पांच राज्यों में आये परिणाम में भाजपा की चार राज्यों में बेहतर प्रदर्शन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हर्ष व्यक्त किया और इसका सेहरा पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के लगन, कड़ी मेहनत और समर्पण को दिया. श्री काले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं में जो जोश भरा है वह परिणाम में तब्दील हो रहा है जो सुखद है. श्री काले ने इसे राष्ट्र की जीत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा जगत प्रसाद नड्डा और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में नए ऊर्जा का संचार हुआ है. पूरे दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है. इस अभूतपूर्व जीत ने यह साबित कर दिया है कि परिवारवारद और तुष्टिकरण नहीं, देश में विकास की राजनीति चलेगी. राजनीति में आपराधिक तत्वों के समावेश की कोशिश करने वाले दलों को भारतीय जनता पार्टी ने करारा जवाब दिया है. जीत का यह रथ यहीं नहीं रूकेगा. 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व देश की जनता एक बार फिर अपार बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित करेंगे. भारत विश्वगुरू के पद पर प्रतिष्ठित होगा. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

भाजपा नेता काली शर्मा.

चारों राज्यों में मोदी के सुशासन की जीत : काली शर्मा
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने उत्तर प्रदेश समेत चार राज्‍यों में फिर से भाजपा की शानदार जीत (कमल खिलने) पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि चारों राज्यों की जनता ने इस बात का प्रमाण दिया है कि यह जीत नरेन्द्र मोदी के सुशासन की जीत है. जनता ने भाजपा को तरजीह देकर एक बार फिर पूरे देश को यह संदेश दिया हैं कि मोदी है तो मुमकिन है. जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बन रही हैं. काली शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी मिथक टूट रहे हैं और नए इतिहास बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज की यह जीत 2024 के लोकसभा चुनावों का ट्रेलर है. इस जीत के कई मायने है, क्योंकि अब देश का मतदाता जात-पात से ऊपर उठ चुका है. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

हिंदू उत्सव समिति का जश्न.

हिंदू उत्सव समिति की ओर से किया गया लड्डू वितरण
उत्तरप्रदेश में मिली योगी जी को प्रचंड बहुमत पर जमशेदपुर शहर के हिन्दूवादी कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया. हिन्दूवादी नेता रवि सिंह और अभिमन्यु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर शहर के प्रमुख चौक पर बुलडोजर को फूल माला से सजाकर पूजा अर्चना कर उपस्थित सैकड़ो लोगो के बीच 1101 लड्डू का वितरण किया गया. इसमें आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर बॉबी सिंह, शंकर राव विशेष रूप से उपस्थित हुए. अभिमन्यु प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी की जीत पूरे देश की जीत है, हम सभी हिन्दूवादी कार्यकर्ता यूपी के समस्त हिन्दू मतदाता को आभार व्यक्त करते है और योगी जी से यह आग्रह करते है कि जिस प्रकार पिछले पांच वर्षों से बाबा का बुलडोजर देशद्रोही, हिन्दू विरोधी ओर संविधान विरोधियों के ऊपर चला है, ठीक उसी प्रकार अगले पांच वर्षों में भी यह कार्य सतत चलता रहे. इस आभार सह जश्न कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के लक्ष्मण प्रसाद, रमन चौधरी, समरेश सिंह, मनीष कुमार, अमित पाठक, उपेंद्र वर्मा, सुमित कुमार, कुणाल सिंह, अविनाश सिंह, नीलेश पांडेय, अमितेश, अमन ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

गोविंदपुर भाजपा मंडल का कार्यक्रम.

यूपी सहित तीन राज्यों में मिली जीत पर भाजपा गोविन्दपुर मंडल ने मनाई होली दीवाली एक साथ
उत्तर प्रदेश के प्रचंड जीत के साथ-साथ गोवा, मणिपुर एवं उत्तराखंड में मिली जीत पर भारतीय जनता पार्टी गोविन्दपुर मंडल द्वार आयोजित विजयोत्सव में गोविन्दपुर में होली एवं दीवाली मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया तथा लड्डू का भी वितरण किया गया. सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर विजय उत्सव में हिस्सा लिया. भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में असीमित ऊर्जा का प्रवाह चार राज्यों में मिली जीत से।इस कार्यक्रम में 200 से ऊपर कार्यकर्ता गण मौजूद थे. (नीचे देखे बयान और कहां क्या मनाया गया जश्न)

सोनारी में मनाया गया जश्न.

सोनारी भाजपा ने मनाया जश्न
भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों में प्रचंड जीत पर कार्यकर्ता और सोनारी की जनता के लड्डू वितरण किया गया और बुलडोजर बाबा की जीत पर बुलडोजर पर चढ़कर जीत का उत्सव मनाया गया. इसमें मुख्य रूप पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मानिक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, अनूसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, जिला संयोजक किशोर ओझा, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री विनोद उमंग, भाजयुमो के आईटी सेल प्रभारी शंशाक शेखर, सोनारी मंडल के उपाध्यक्ष सुकुमार गोराई, सोनारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती लोधी, महामंत्री माया साहू, मीडिया प्रभारी दीपा वर्मा, कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी कर्मकार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महामंत्री राज लोधी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध कर्मकार, महामंत्री मनीष साहू, उपाध्यक्ष ललित नारायण साहू, आदित्य वर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुरारी लेहरी, पूर्व महामंत्री बुधेश्वर कर्मकार, राजू कर्मकार, भाजयुमो के मीडिया प्रभारी राजा साकरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो रवि तिवारी, अनूसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री चंदन मुखी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र रजक, विक्की लहरी, बोस दा, अश्विनी श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा, निशांत शेखर, पंकज जधेल, कमल साहू कमल यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
चार राज्यों में भाजपा सरकार, जनता ने परिवारवाद और सांप्रदायवाद को नकारा : अंकित
भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित कुल चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय को असत्य पर ‘सत्य’ का महाविजय बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई प्रेषित किया. कहा कि चुनावी नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि देश की जनता ने परिवारवाद को राजनीति को नकारते हुए साम्प्रदायिक ताकतों के भी तुष्टिकरण के मंसूबों पर भी पानी फेर दिया है. यह महाविजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के राष्ट्रप्रथम और टीम भावना को समर्पित है. रिकॉर्ड जीत लाखों-करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अथक मेहनत और समर्पण भावना का प्रतिफ़ल है.

भाजपा के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद.

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदजी प्रसाद का बयान
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 4 राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति एवं उनके सिद्धांतों पर मुहर लगाई है और एक नये युग एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दिशा को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस प्रचंड बहुमत के लिए चारों राज्य के जनता जनार्दन एवं भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त करता हूं. परिवारवाद एवं वंशवाद का अंत हो चला है. देश की जनता आगे भी इस वंशवाद और परिवारवाद को खत्म करने में अपनी महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगी.

आजसू के जमशेदपुर अध्यक्ष कंहैया सिंह.

जनता से किये वायदे पुरा करने वालो को जनआशीर्वाद मिला है : आजसू
आजसू जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता से किये वायदे पुरे करने पर जनआशीर्वाद मिला है वर्तमान प्रदेशो में मिले बहुमत से यह तय हो गया कि जनता ने जिसे जनादेश दिया है उससे यह साबित होता है कि जनता को ज्यादा समय तक बरगला नही सकते है, क्योकि विकास की राजनीति करने वाले लोगो को जनता ने स्वीकार किया है जबकि परिवारवाद की राजनीति करने वालो को जनता ने नकारा है एक तरफ जनता ने विकास के क्षेत्र में, स्वाथ्य के क्षेत्र में या यूं कहें कि युवाओ के रोजगार को राज्य के साथ जोड़ा है लेकिन झारखण्ड के राजा ने युवाओ के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, रसोइया दीदी, यहां तक कि पंचायत चुनाव तक को भी रोक कर अपने अहंकार को प्रदर्शित कर दिया है. निश्चित ही राज्य की दुर्दशा के जिम्मेदार व्यक्ति को जनता जरूर सबक सिखाएगी.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
horoscope-know-your-day-friday-11th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 11 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-friday-11th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 11 मार्च 2022

tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन समझौता को लेकर हुई दूसरे दिन की वार्ता, कई मुद्दों पर चर्चा

tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन समझौता को लेकर हुई दूसरे दिन की वार्ता, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur-big-murder-बागबेड़ा में संदिग्ध हालत में घर में ही मिली बाप-बेटे की लाश, हत्या की आशंका

jamshedpur-big-murder-बागबेड़ा में संदिग्ध हालत में घर में ही मिली बाप-बेटे की लाश, हत्या की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

saraikela gamharia accident- गम्हरिया में सड़क हादसा, अनियंत्रित इनोवा पोल से टकरायी, कार पर सवार लोग घायल, इनोवा क्षतिग्रस्त

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News