जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को पत्र लिख कर उनसे साकची बाजार का विकास कराने की मांग की है. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आज जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से भेंट कर उन्हें साकची बाजार के विकास को लेकर एक पत्र सौंपा और साकची बाजार के विकास के लिए एक पत्र सौंपा. पत्र में साकची बाजार में मूलभूत सुविधाओं की कमी और समस्याओं को उजागर किया गया है, जिनमें स्ट्रीट लाइटों एवं शौचालयों की मरम्मत, बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण समेत विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया. पत्र में साकची बाटा चौक का पुनर्निर्माण एवं उसके आधुनिकीकरण की ओर भी ध्यान दिलाया गया है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बताया कि साकची बाजार में व्याप्त समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए उनका त्वरित समाधान करने एवं त्वरित समाधान की मांग की गई. (नीचे भी पढ़ें)
चैम्बर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने कहा की बाजार की सड़कों पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है, स्ट्रीट लाइटें खराब अवस्था में हैं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बाजार के शौचालय की स्थिति दयनीय है. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना एवं सभी बिंदुओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मखानी, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, कार्यसमिति सदस्य सन्नी संघी, मोहित मूनका, बबलू अग्रवाल, विजेंद्र मूनका आदि उपस्थित थे. पत्र की प्रति जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू को भी प्रेषित की गई है.




