जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने विगत दिनों साकची में अवैध फुटपाथी दुकानें लगाने पर रोक के निर्णय का स्वागत करते हुए इसके लिए जिला प्रशासन और जेएनएसी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की वजह से मार्ग इतना संकीर्ण हो गया है कि हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है. (नीचे भी पढ़ें)
सबसे अधिक परेशानी खरीदारी करने आ रहे लोगों को होती है. आये दिन लोगों को जूझना पड़ता है. फुटपाथ हटने से स्थानीय दुकानदार, व्यापारियों और ग्राहकों के चहरों पर उत्साह देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि चैम्बर को भरोसा है कि जिला प्रशासन और जेएनएसी अब किसी भी हाल में साकची बाजार में फुटपाथ पर अवैध दुकानें नहीं लगने देगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से अब पैदल चलने और यातायात दोनों में सुविधा देखने को मिलेगी. उन्होंने व्यपारियों और स्थानीय दुकानदारों से भी अपने सामान को दुकान के अंदर रखने की अपील की, ताकि राहगीरों को कोई कठिनाई न हो. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सभी को करना होगा, तभी बाजार सम्पूर्ण रूप से व्यवस्थित हो सकेगा.




