जमशेदपुर : जमशेदपुर के चौरसिया रॉयल क्लब की ओर से शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री रामचंद्र मंडल द्वारा शिक्षक- शिक्षिकाओं में अंजय मोदी, नवीन चौरसिया, सुषमा चौरसिया, पायल के साथ-साथ समाज के गणमान्य सदस्यों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. चौरसिया इवेंट एवं समाज के संस्थापक सदस्य योगेंद्र प्रसाद मंडल एवं उनके ज्येष्ठ सुपुत्र अभय कुमार मंडल की मुख्य भागीदारी रही. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री रामचंद्र मंडल, शिक्षक संजय मोदी, नवीन चौरसिया, सुषमा, पायल, संस्थापक सदस्य कृष्णा प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, ओम कांत, चंद्रकांत, कैलाश, राम विलास, विनोद चौरसिया, दिनेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, शशि चौरसिया, राकेश चौरसिया, कामेश, नंद, कैलाश चौरसिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.







