
जमशेदपुर : नागरिक सुविधा मंच झारखंड के संयोजक शशि कुमार मिश्र, मार्गदर्शक मंडली के सदस्य चंदशेखर मिश्रा, हलदर नारायण साह, लल्लन चौहान व पप्पू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बिष्टुपुर पोस्टल पार्क स्थित जमशेदजी नसरवान जी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुबली पार्क गेट खोलने को लेकर आंदोलन की शुरुआत की गयी. जैसे ही शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रतिमा के समक्ष नागरिक सुविधा मंच के सदस्य माल्यार्पण करने पहुंचे, वहां गेट में ताला लगा पाया. प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए गेट खुलवाने की आवश्यकता थी, लेकिन गेट बंद था. शशि कुमार मिश्र ने बिष्टुपुर थाना के प्रभारी को दूरभाष पर जानकारी दी कि हम लोग संवैधानिक तरीके से महापुरुष टाटा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आये हैं, फिर जुस्को के अधिकारियों से बात हुई, तो उन्होंने गेट खोलने में असमर्थता जतायी. (नीचे भी पढ़ें)

शशि कुमार मिश्र ने अपने मुख्य संरक्षक अभय सिंह को दूरभाष पर वस्तुस्थिति की जानकारी दी. नागरिक सुविधा मंच के संरक्षक ने स्पष्ट कहा की दीवार फांद कर के किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाना है. अगर किसी कारणवश जुस्को के अधिकारी या प्रशासन के अधिकारी प्रतिमा स्थल का गेट खोलने में असमर्थ हैं तो सांकेतिक रूप से गेट पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन करें और फिर वापस लौट जायें. गेट नहीं खुला, तो शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में उक्त स्थान गेट के समक्ष सांकेतिक रूप से माल्यार्पण किया गया. इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए शशि कुमार मिश्र ने कहा कि हम संवैधानिक रूप से अपने मौलिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, जो हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था है जुबली पार्क ता गेट खुले इसको लेकर सभी जनप्रतिनिधि इस आंदोलन में हमारे साथ हो. जिस प्रकार की व्यवस्था आज जमशेदपुर में है हम सकारात्मक रूप से उसका विरोध करेंगे. हमारा आंदोलन गांधीवादी तरीके से होगा. सरकार के जनप्रतिनिधि भी अगर हैं तो भी हमारे इस आंदोलन में सहयोग करें. हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता. जिले के उपायुक्त सूरज कुमार इस मामले में हस्तक्षेप करें और जनता के प्रतिनिधियों को भी अपने समक्ष रख कर जनता की वोटिंग कराएं. (नीचे भी पढ़ें)

शशि कुमार मिश्र ने कहा कि हम यह संघर्ष लगातार लड़ेंगे. 24 सितंबर से हमारा सभी जनप्रतिनिधियों से मिलना है. हम सभी मिलेंगे और उसके बाद फिर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. इसके पूर्व अगर जिला प्रशासन जुबली पार्क गेट खुलवा देता है तो हम उसका स्वागत करते हैं. इस दौरान चंदशेखर मिश्रा, हरि नारायण साह, पप्पू सिंह, शंकर रेडी, शैलेश गुप्ता, हृदयानंद तिवारी, संजय सिंह, राहुल सिंह, अमरेंद्र मल्लिक, किशोर ओझा लल्लन चौहान, राकेश दुबे, पवन सिंह, कमलेश सिंह, अनूप सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रीना चौधरी, शैलेंद्र मिश्रा, मोहम्मद दाऊद, अनूप सिंह, सुमित श्रीवास्तव, गिरधारी सिंह, राजा चक्रवर्ती, रवि सिंह, राजेश चंद्रवंशी, सत्येंद्र पासवान, विश्वनाथ झा, पहाड़ सिंह, शुभ श्रीवास्तव, किट्टू सिंह, अंकित शुक्ला, विनोद, रिक्की, समर झा, रविकांत भोजपुरिया, कौशिक घोष, राहुल तिवारी, शंकर, सरबजीत कौर, देव भंडारी, सौरभ श्रीवास्तव, बुंदेल पांडे, हरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, राजन सिंह, राजीव सिन्हा, कौशिक घोष, बिट्टू पांडे, बबलू नायक, मिली दास समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.




