जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीओ मनोज कुमार ने रविवार को बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा नया बस्ती पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी स्व प्रभाष चंद्र ठाकुर की पत्नी सरोज देवी को सम्मानित किया. श्रीमती सरोज देवी 102 वर्ष की हैं जो बागबेड़ा नया बस्ती में रहती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देश पर सीओ मनोज कुमार रविवार को बागबेड़ा थाना प्रबारी गोपाल कृष्ण के साथ बागबेड़ा नया बस्ती निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व प्रभाष चंद्र ठाकुर के घर पहुंचे जहां उन्होंने स्व ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज देवी को सम्मानित किया. इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने उन्हें सोमवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विधिवत् आमंत्रित किया.



