
जमशेदपुरः जमशेदपुर पुलिस ने मोबाइल बैंक में जमा कराए गए 57 मेधावी व जरुरतमंद छात्र- छात्राओं के बीच वितरण किया गया. जमशेदपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं जन सहयोग से संचालित मोबाइल बैंक में जमा कराए गए 57 मोबाइल को मुसाबनी, डुमरिया एवं पोटका के जरूरतमंद छात्र – छात्राओं के बीच एसएसपी ने वितऱण किया. इस अवसर पर,सिटी एसपी एसपी ग्रामीण,समादेष्टा सीआरपीएफ 193 वाहनी मुसाबनी, समादेष्टा आईआरबी -2, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी एवं ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद थे.





