• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur congress : कांग्रेस चला रही केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान, 8 अक्तूबर को होगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

Jamshedpur congress : कांग्रेस चला रही केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान, 8 अक्तूबर को होगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत पूरे देश में लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी के नेतृत्व में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. इसके माध्यम से आम जनता को उनके मताधिकार के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा. इसके बाद जिला स्तर पर विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मार्च में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा एवं उसके प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है. (नीचे भी पढ़ें)

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है. इसलिए किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यों एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए परविंदर सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को रखेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को भी आंदोलन के दौरान मजबूती से उठाया जाएगा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी. कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जिले की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है। इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रवक्ता राजीव मिश्रा, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, राकेश साहू, कौशल प्रधान, सुल्तान अहमद रंजीत झा सहित कांग्रेसजन उपस्थित हुए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur sikh samaj protest : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, जमशेदपुर सीजीपीसी कार्यालय में रविवार को होगी विशेष बैठक
खबर

Jamshedpur sikh samaj protest : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, जमशेदपुर सीजीपीसी कार्यालय में रविवार को होगी विशेष बैठक

October 3, 2026
Jamshedpur mango nagar nigam : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, उपायुक्त से वार्ता के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी की बातचीत, एनओसी दिलाने पर बनी सहमति
खबर

Jamshedpur mango nagar nigam : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, उपायुक्त से वार्ता के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी की बातचीत, एनओसी दिलाने पर बनी सहमति

October 3, 2026
Jamshedpur police action : उलीडीह मोबाइल छिनतई मामले में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद
खबर

Jamshedpur police action : उलीडीह मोबाइल छिनतई मामले में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

October 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News