
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पीसीसी अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के निर्देश पर सोनारी में पार्टी की नेत्री शिल्पी चक्रवर्ती द्वारा स्व इंदिरा गांधी का शहादत दिवस और सरदार पटेल की जयंती पंचवटी नगर, सोनारी में मनायी गयी। इसमें स्व इंदिरा गांधी और सरदार पटेल की तस्वीर पर मुख्य अतिथि केके शुक्ल द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि एसके बनर्जी और आयोजक शिल्पी चक्रवर्ती द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त भाषण में स्व इंदिरा और सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इसके बाद उपस्थित लगभग 50-60 बच्चों के बीच केके शुक्ल, शिल्पी चक्रवर्ती, एसके बनर्जी, प्रेमी एंथोनी, बेबी सिंह, ज्योति प्रीति, गुप्ता, पूजा देवी व अन्य के दावारा पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों के बीच बिस्कुट वितरण किया गया। बच्चो द्वारा स्व इंदिरा गांधी अमर रहे, सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगा गये। शिल्पी चक्रवर्ती ने धनयवाद ज्ञापन किया।





