
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस आदिवासी कांग्रेस एवं आदिवासी छात्र एकता के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन आदिवासी भवन, करनडीह में चेयरमैन जसाई मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन इंदर हांसदा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष विजय खां शामिल हुए. मुख्य अतिथि विजय खां ने आदिवासी समाज के उत्थान एवं सामाजिक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सदस्य हेमचन्द्र हांसदा, सपन सरदार, राज मार्डी, धानु टुडू, विष्णु हांसदा, फागु हांसदा, राम हांसदा को माला पहनाकर अभिनंदन किया.
चेयरमैन जसाई मार्डी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आदिवासी समाज के उत्थान पर विचार रखा. मुख्य अतिथि विजय खां ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति दुनिया और भारत में बहुत मजबूत है. इसे हर हाल में बचाना हम लोगों का कर्तव्य है. समाज में शिक्षा का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, कृषि को मजबूत करना, पलायन को रोकने के लिए गृह उद्योग लघु उद्योग सहित व्यापार बाजार को मजबूत करना, आदिवासी समाज के नौजवान और छात्रों को नौकरी के क्षेत्र में भारत सरकार राज्य सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के सभी प्रतियोगी परिक्षा को भरें, जल जंगल जमीन के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाए. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद शामिल हुए.




