
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग की निर्धारित तिथि को बदलकर इसे प्रत्येक महीने की 5 तारीख से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। फरवरी माह में यह ट्रेनिंग 5 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित पाठ्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया, बल्कि उसे और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ट्रेनिंग के दिनों के कटौती की गयी है। पाठ्यक्रम में कम्पनियों में उपयोगी सेफ्टी, फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ साथ माईनिंग सेफ्टी के पाठ्यक्रम भी अब शामिल होंगे, जो झारखंड के माईनिंग क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मियों व रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी होंगे, उन्होने बताया कि सड़क सुरक्षा माह को ध्यान में रखते हुए फरवरी के पाठ्यक्रम में विशेष रूप से रोड सेफ्टी पर जोर दिया जायेगा तथा रोड में होने वाली दूर्घटनाओं को रोकने तथा दूर्घटना हो जाने पर एक फर्स्ट एडर व सामान्य नागरिक की भूमिका भी बतायी जायेगी। 2 फरवरी तक कोई भी इच्छुक रेड क्रॉस के इस प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु रेड क्रॉस ऑफिस बिष्टुपुर, जमशेदपुर में अपना नामांकन करा सकते हैं। (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार 30 जनवरी से नेत्र जांच के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम का 598वां नेत्र शिविर प्रारम्भ होगा, जो कि स्व. शशि भाई आडेसरा के पुण्य स्मृति में कस्तूरबेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में 1 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। 30 जनवरी को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में की जायेगी तथा जिन मरीजों में हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द पाया जायेगा, उनका चयन ऑपरेशऩ के लिए कर लिया जायेगा, जो ऑपरेशन रविवार 31 जनवरी को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं डॉ. आनन्द सुश्रुत द्वारा किया जायेगा। शिविर को सहयोग देने वाली संस्थाओं में हमेशा की तरह राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन शामिल होंगी। साथ ही इस शिविर में रोटरी क्लब ऑफ फेमिना तथा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी भी भाग लेंगे।




