
जमशेदपुर : पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया, इसमें कांग्रेसजनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. विरोध-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष बिजय खां, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुनीत शर्मा उपस्थित थे. पार्टी की ओर से बिरसानगर प्रखण्ड में आस्था ट्विन सिटी में संजय घोष, प्रबल बारी के संयोजन में, भालुबासा चौक से रामलीला मैदान तक साईकिल यात्रा राहुल गोस्वामी व प्रिंस सिंह के संयोजन में, जुगसलाई बिष्टुपुर प्रखण्ड में वीर कुंवर सिंह चौक पर अभिजीत सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन हुआ. इस दौरान केके शुक्ला, जिला वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, मौलाना अंसार खान, अपर्णा गुहा, अशोक सिंह, रंजीत सिंह, प्रिंस सिंह, रंजीत झा, नजीर अफ़सर खान, राहुल गोस्वामी, अब्बास अली बिष्टुपुर अध्यक्ष, कैसर आलम अंसारी, अजय महतो चेयरमैन खाद्य आपूर्ति विभाग कांग्रेस व अन्य उपस्थित थे. वहीं जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड में गोलपहाडी प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय से चाईबासा बस स्टैंड तक प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर व सुल्तान अहमद के संयोजन में विरोध-प्रदर्शन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बिजय खां एवं प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुनीत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से देश की जनता का हाल बुरा कर दिया है. महंगाई तो बेलगाम हो चुकी है. पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थ के मुल्य में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. अब आम जनता अपने परिवार को चलाने में बेहाल हो गई है. उन्होंने कांग्रेसजनों और आम जनता से राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होकर जनहित के लिए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब मोदी जी देश के लिए हानिकारक हो गए हैं. ग्रामीण क्षेत्र में पोटका, डुमरिया, मुसाबनी, घाटशिला, धालभूमगढ, गुड़ाबांदा, बहरागोडा, चाकुलिया, पटमदा एवं बोडाम में प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड प्रभारियों के नेतृत्व में आंदोलन सम्पन्न हुआ.





