जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम एवं घाटशिला उप चुनाव के लिए प्रखंड पर्यवेक्षक की बैठक बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में सम्पन्न हुई. परविंदर सिंह ने कहा कि पूरे प्रखंड में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान करने के लिए पूरे प्रखंड में सभी लोगों को निवेदन करें एवं जागरूक अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के नेता कार्यकर्ता को मदद करें. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से सभी प्रखंड प्रभारी पर्यवेक्षक प्रिंस सिंह, विजय यादव, परितोष सिंह, गोपाल प्रसाद, रामलाल पासवान, सामन्तो दा, केके शुक्ला, संजय यादव, गुरदीप सिंह, चिन्ना राव, विश्वजीत जेना, अविनाश सिंह, अमित दोसाज, राजू मिश्रा, अशोक सिंह, आनंद पात्रो, रजनीश सिंह, सुमित शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे.












