रांची : झारखंड के घाटशिला में होने वाले उपचुनाव के बीच कैबिनेट की बैठक की तिथि में बदलाव कर दिया गया है. पहले कैबिनेट की बैठक 16 अक्तूबर को बुलायी गयी थी. लेकिन अब इसका समय बदल दिया गया है. अब कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर यानी मंगलवार को बुलायी गयी है. इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, मंगलवार 14 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. पहले यह बैठक 16 अक्टूबर को होने वाली थी. इस बदलाव के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. वैसे संभव है कि कई सारे अहम फैसले को देखते हुए यह मीटिंग बुलायी गयी है.












