जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुगसलाई स्थित टाटा पिगमेंट के पास रेलवे अंडर ब्रिज की गंभीर समस्या को लेकर टाटानगर के एरिया मैनेजर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. नवनीत मिश्रा ने बताया कि जुगसलाई अंडर ब्रिज से प्रतिदिन हजारों छात्र, कर्मचारी और आम नागरिकों का आवागमन होता है. लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही इस ब्रिज में कमर तक पानी भर जाता है. जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों तक पानी जमा रहता है. उन्होंने कहा कि यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए वन वे है. बरसात में दृश्यता कम होने और पानी भर जाने के कारण आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहनों में टक्कर होती है. कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसमें जनहानि की संभावना है. युवा कांग्रेस ने जलजमाव की वैकिल्प व्यवस्था की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, ज्ञापन लेते हुए एरिया मैनेजर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. नवनीत मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस बाध्य होकर आंदोलन करेगी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस के सचिव रवि रंजन कुमार, पोटका विधानसभा अध्यक्ष शुभम कुमार झा, प्रखंड अध्यक्ष कुमार उद्धव, चंदन सिंह, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, राजा ओझा, रंजन सिंह, रंजीत झा, मोहम्मद सिराज , संतोष रजक, शिवराम कंसारी, तारकेश यादव, मुकेश झा, रवि सिंह, राजेंद्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




