• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur congress – जमशेदपुर कांग्रेस ने की केंद्र के खिलाफ सभा, भाजपा पर बोला हमला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला कांग्रेस के आह्वान पर नामदा बस्ती में जिला सचिव रंजीत सिंह कल्लू के अध्यक्षता में भाजपा सरकार के महंगाई नीति एवं गिरती नैतिकता के खिलाफ नुक्कड सभा का आयोजन की गई. मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के राष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ भाजपा के सांसद ब्रज भूषण सिंह सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने हमारे घर की बेटियों राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ अनैतिक और घिनौना कार्य किया. ये बेटियां आज दरदर और सड़क पर उतर न्याय मांग रही है कि केंद्र सरकार खास कर मोदी जी ना एफआईआर होने दिये ना भाजपा संगठन से बाहर किये ना ही सांसद पद से इस्तीफा लिया, उल्टे केंद्र सरकार पुलिस प्रशासन के द्वारा खिलाडी बेटियों को पिटाई करवाया है. ये घोर कलंकित बात है, भाजपा सरकार लोकतंत्र को नुकसान पहुँचा रही है. मोदी जी के तानाशाह को समाप्त करने के लिए सभी आम जनता आगे आए, नही तो देश का भविष्य सुरक्षित नही रह पाएगा.(नीचे भी पढ़े)

विगत दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाँच वीर शहीद जवानों को श्रद्धान्जली अर्पित करता हुए कहा कि एक बार फिर हमारे जवानों के कान्वाई पर हमला किया गया, फिर से एक बार सरकार का सूचनातंत्र फेल हुआ और इसका खामियाजा हमारे जवानों को भरना पड़ा क्योंकि केन्द्र सरकार अपने सारे एजेन्सियों को अलग-अलग राज्यों में सरकार बनवाने और विपक्ष को परेशान करने के काम में लगा रखा है, इनके पास बाकी किसी काम का समय हीं नही है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

आज आम जनता को भाजपा सरकार ने अपने जाल में इस तरह जकड़ लिया है कि मोदी जी के राज में महंगाई पर महंगाई थोपा जा रहा है, और जनता कराह रही है. जब जब जनता आवाज उठाने की कोशिश करती है, तो जनता को महंगाई के मार से कुचल दिया जा रहा है. 2014 में गैस सिलेंडर का कीमत 450 रू थी, आज 1142 रू सिलेंडर कर दिया गया है, यही तो महंगाई रूपी जनता पर अत्याचार है, अब हम मोबाइल फोन के बारे में आप जनता जनार्दन से चर्चा कर रहे है कि 2014 में कांग्रेस के राज में 199 रू में रिचार्ज होता था, अब रिचार्ज को हाथी की तरह भारी भरकम बना कर 799 रूपये कर दिया गया है. हम जनता से मोदी सरकार कितना बड़ा धोखा किया है, कही ऑख में धुल झोंक कर अपने देश के जनता को ठगा जाता है क्या, अब जनता जागे हम कांग्रेस पार्टी के नेता महंगाई के खिलाफ नुक्कड पर पहुँच कर आप के दुख दर्द को सुनेंगे. (नीचे भी पढ़े)

आज बड़े बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दो दिन, चार दिन तक राष्ट्रहित से हट कर गैर जरूरी डिबेट टीवी पर प्रायोजित रूप से दिखा कर हमें गुमराह कर रही है. जब जब कांग्रेस पार्टी बेतहासा महंगाई की बात करती है, या बढ़ती बेरोजगारी की बात उठाती है, तो डिबेट बंद कर देती है. अब जनता तय करे की देश में चौथा स्तंभ रहेगा या इसी तरह मोदी जी के दबाव से कुचला जाएगा. आम जनता के समक्ष एक विषय ये रखना चाहता हूँ कि जब पेट्रोल का 21 मई 2022 से दाम स्थिर है, उस वक्त 107 डालर प्रति बैरल थी, जब आज पेट्रोल का किमत 38:97 रूपये है, और हमें 100 रू में क्यों बेचा जा रहा है। तो लाखों करोड रूपये कहाँ जा रही, जनता से बेतहासा लुटी गई रकम कहाँ है. राकेश्वर पाण्डेय नें कहा कि अडानी मामले पर जेपीसी गठन करने को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी लोकसभा में कहें, तो उनकी सदस्यता ही रद्द करवा दिया सदन कि कार्यवाई तक रोकवा दिया कि कहीं भाजपा का काली करतूत जनता को पता नही चल जाए.(नीचे भी पढ़े)
अब कांग्रेस पार्टी आम जनता तक पहुंचेगी और नुक्कड सभा के माध्यम से देश की बात और जनता पर हो रहे अत्याचार की बात पर जागरूक करेगी.नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, नामदा बस्ती गुरूद्वारा के प्रधान सरदार महेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, प्रिन्स सिंह, परविन्दर सिंह सोहेल, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह काक्के, केके शुक्ला, प्रभात श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, राजकुमार वर्मा, अशोक सिंह, राजा ओझा, रानी राव, सुनिता, संजय घोष, राहुल गोस्वामी, परविन बारिक, अरूण बारिक, रंजीत झा इत्यादि नेताओं नेताओं नें सम्बन्धित किया. सभा कि अध्यक्षता रंजीत सिंह कल्लू नें एवं संचालन जयोती मिश्रा नें किया. अन्त में धन्यवाद अतुल गुप्ता द्वारा किया गया. राष्ट्र गान गाकर सभा को समाप्त किया गया.

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान
खबर

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

June 13, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

June 13, 2026
Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
खबर

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

June 13, 2026
Next Post
Adityapur durga soren sena : दुर्गा सोरेन सेना की नेता सुमित्रा पंडा ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, वन भूमि के अतिक्रमण का विरोध किये जाने को लेकर बताया है जान को खतरा

Adityapur durga soren sena : दुर्गा सोरेन सेना की नेता सुमित्रा पंडा ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, वन भूमि के अतिक्रमण का विरोध किये जाने को लेकर बताया है जान को खतरा

jamshedpur moharda water - बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति फेज 2 पर अब बातें नहीं काम करना होगा, मोहरदा जलापूर्ति योजना के लिए सेटलिंग पोंड का शीघ्र निर्माण होगा, भुवनेश्वरी मंदिर के समीप नए पानी टंकी का शीघ्र निर्माण होगा, विधायक सरयू राय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Jamshedpur fight-बिष्टुपुर, बेल्डीह ग्राम बस्ती की महिला के घर पर धावा बोलकर तोड़ दिया दरवाजा, कार्यवाही की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

tata steel employees news : टाटा स्टील के कर्मचारी ले सकते हैं वीजी गोपाल स्कॉलरशिप, इस दिन तक ये लोग कर सकते हैं आवेदन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News