• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur moharda water – बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति फेज 2 पर अब बातें नहीं काम करना होगा, मोहरदा जलापूर्ति योजना के लिए सेटलिंग पोंड का शीघ्र निर्माण होगा, भुवनेश्वरी मंदिर के समीप नए पानी टंकी का शीघ्र निर्माण होगा, विधायक सरयू राय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की अगुवाई में जमशेदपुर के बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति योजना के संबंध में एक बैठक का आयोजन जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में अक्षेस के विशेष पदाधिकारी और जुस्को के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. बैठक में मोहरदा जलापूर्ति के सुचारू संचालन तथा गुणवत्तायुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विशेष चर्चा की गयी. बैठक में विधायक श्री राय ने जलापूर्ति योजना के इंटकवेल के बगल में स्थित खाली जमीन पर सेटलिंग पोंड का निर्माण और भुवनेश्वरी मंदिर के तलहटी में नए पानी टंकी का युद्ध स्तर पर निर्माण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सेटलिंग पोंड के निर्माण हो जाने से क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्ता युक्त पेयजल के साथ ही तय समय पर जलापूर्ति संभव हो सकेगा. बैठक में श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज 2 का क्रियान्वयन पूरे क्षेत्र का मैपिंग कर दूरगामी लाभ को देखते हुए किया जाये. श्री राय ने कहा कि पूर्व की योजना में कई प्रकार की खामियां थी. (नीचे भी पढ़े)

नालियों से होकर पानी का पाइप बिछाया जाना, बड़े नाले के गंदे पानी के बाद इंटकवेल का निर्माण होना, मुख्य पाइपलाइन का जाम होना, अलग अलग टंकियों के लिए राईजिंग पाईप नहीं होना आदि कारणों से खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. श्री राय ने कहा कि भविष्य को देखते हुए ऐसी योजना तैयार किया जाय जिससे लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके. अलग अलग टंकियों के लिए अलग अलग राईजिंग पाईप बिछायी जाये, जिससे एक साथ सभी टंकियों पर पानी भरा जा सके और एक साथ सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति संभव हो सके. श्री राय ने बैठक में कहा कि लोगों की आवश्यकता से डेढ़ से दो गुना पानी मोहरदा प्लांट में उपलब्ध रहे जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों को पानी की समस्या से जूझना ना पड़े. क्षेत्र के विद्यालयों, मंदिर, गुरूद्वारा एवं अन्य धार्मिक स्थलों, सामुदायिक भवनों में भी पेयजल उपलब्ध करायी जाये. (नीचे भी पढ़े)

विधायक श्री राय ने कहा कि बस्तियों का विस्तार एवं बढ़ती आबादी के अनुसार मोहरदा जलापूर्ति के वर्तमान प्लांट की क्षमता दो गुनी करने हेतु प्लांट के पीछे स्थित खाली भूखंड पर एक नए प्लांट का निर्माण करवाया जाये. विधायक श्री राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बसने वाली बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए नए प्लांट का निर्माण करवाने की बात कही. विधायक श्री राय ने बैठक में स्पष्ट कहा कि जिन्हें भी मोहरदा जलापूर्ति योजना से सेवा दी जा रही है, उसे गुणवत्तायुक्त सेवा दी जाये. विधायक श्री राय ने कहा कि नदी में पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाये. इसके लिए स्वर्णरेखा परियोजना के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाय, जिसमें नदियों की निरंतर साफ-सफाई, रिवर बैंक का रख रखाव, पानी का स्त्रोत और पर्याप्त पानी की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जल नीति के अनुसार सबसे पहले पीने के लिए पानी तब कृषि, उद्योग तथा अन्य में पानी खर्च किया जाये. उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी में चांडिल डैम से 57 क्यूमैक्स पानी खर्च किया जाता है, फिर भी नदी का जल स्तर गर्मी के दिनों में काफी कम हो जाता है. ऐसी परिस्थिति में पीने के पानी को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाये. विधायक श्री राय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के पानी कनेक्शन के लिए जितने भी लोग आवेदन जमा किए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गर्मी को देखते हुए 15 दिनों के भीतर पानी कनेक्शन दिया जाये. बैठक में विधायक श्री राय के साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, जुस्को के वाटर डिवीजन के चीफ संजीव झा, मोहरदा जलापूर्ति के प्रभारी टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्ववर्ति जुस्को) के सिनियर मैनेजर राजवर्द्धन सिंह, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह आदि मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस
खबर

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

August 27, 2026
Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव
कारपोरेट व यूनियन

August 26, 2026
Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

Next Post

Jamshedpur fight-बिष्टुपुर, बेल्डीह ग्राम बस्ती की महिला के घर पर धावा बोलकर तोड़ दिया दरवाजा, कार्यवाही की मांग

jamshedpur saryu react on ssp - जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने एसएसपी पर खड़ा किया सवाल, पूछा सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर क्या जमशेदपुर में स्पेशल कानून बन रहा है

Saraikela attack on couple : नीमडीह के पितकी में पूजा करने जा रहे दंपति पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी का टीएमएच में चल रहा है इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur suspected suicide- आदित्यपुर में फ्लैट से गिर कर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या तफ्तीश में जुटी पुलिस

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव

Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

Jamshedpur julus – e – mohammadi : ईद मिलादुन्नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत हर इंसान के लिए बेहतरीन नमूना

Tata steel raw material division : टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन ने आयोजित किया त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक, कई बदलावों पर चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News