जमशेदपुर : लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष सुख़ैर भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी विजय खां विशेष रूप से उपस्थित हुए. इस बैठक में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, सेवा दल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत का अभिनंदन सह स्वागत कार्यक्रम हुआ. विगत कुछ दिन पूर्व सुखदेव भगत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. लोहरदगा लोकसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी के नेतृत्व में कुडू प्रखंड एवं चंदलासो पंचायत में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया जिसमें एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) एवं बीएलए 2 के साथ पंचायत और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रक्रिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिया गया.




