चाकुलिया : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी और कुड़लुंग पहाड़ और चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में बुधवार को पुलिस, कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा सुबह 5:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक व्यापक सघन सर्च अभियान चलाया गया. उक्त अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो और मालती मुर्मू की निशानदेही पर सर्च अभियान किया गया. अभियान के दौरान दुर्गम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चिन्हित एवं संदिग्ध स्थलों की व्यवस्थित एवं गहन तलाशी ली गई. तलाशी अभियान के क्रम में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली. जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया. (नीचे भी पढ़ें)

बरामद हथियार एवं गोला-बारूद : कुड़लुंग पहाड़ से मिले हथियार में 01 इंसास राइफल, 85 चक्र गोली, 03 मैगजीन और 01 सीलिंग शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
चाकुलिया के जोभी जंगल से मिले हथियार : 01 एकेएम राइफल, 147 चक्र गोली, 02 मैगजीन बरामद हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
संयुक्त अभियान में शामिल पदाधिकारी एवं बल : सर्च अभियान में दयानन्द कुमार एसडीपी पटमदा, सचिन कुमार दास पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी एमजीएम,नीरज कुमार थाना प्रभारी बोड़ाम,राजेश कुमार थाना प्रभारी चाकुलिया, एसआई सुगना मुंडा एमजीएम थाना, मजीउद्दीन, कोबरा बल के एसी गोरब शर्मा एंड टीम,एसआई संदीप बनार्जी, इंस्पेक्टर इश्तियाक अहमद एसटीएफ कोलकाता समेत अन्य पदाधिकारी अभियान में शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
संयुक्त सर्च अभियान के दौरान बरामद हथियार एवं गोला-बारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है. पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन निगरानी एवं सर्च अभियान निरंतर जारी रहेगा.




