
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा कि वर्तमान आपदा के समय जब पूरे झारखंड में अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा जीवन बचाने के प्रयास किये जा रहे है, जब हर जगह कोरोना से राज्य में डर एवं चिंता व्याप्त है, वहीं कोविड-19 आपदा की इस घड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता पाई गयी है. राज्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की सटीक रणनीति एवं कुशल प्रबंधन की बदौलत सफलता मिली है. झारखंड में अस्पतालों को भी सरकार द्वारा तय शुल्क लेकर नियमों के तहत मरीजो का इलाज करने के निर्देश दिये गए थे, जिससे अधिकांश अस्पतालों के द्वारा नियम को माना गया, लेकिन 111 नर्सिंग होम एवं उमा सुपर स्पेसलिटी हॉस्पिटल के द्वारा सरकार के तय शुल्क से ज्यादा लेने की शिकायत पर झारखंड सरकार द्वारा आम जनता को तय शुल्क में इलाज नहीं कर ज्यादा बिल लेने की शिकायत पर जाँच के उपरांत कार्रवाई का आदेश दिया गया. लेकिन विधायक सरयू राय द्वारा सरकार की कानूनी कारवाई को गलत ठहराया जा रहा है, जो जनहित में नहीं है. जम्मी भास्कर ने कहा है कि जनता की शिकायत पर अगर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा निष्पक्ष जांच का आदेश देकर कार्रवाई नहीं किया जाता यही सरयू राय भ्रष्टाचार को समर्थन देने का आरोप बन्ना गुप्ता जी पर लगाते. क्योंकि इनका उद्देश्य जनता को निम्न शुल्क पर बेहतर सुविधाएं दिलाकर जान बचाने से ज्यादा अपने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाकर असहज कर झारखंड सरकार को कटघरे में खड़ा करना है. दरअसल विधायक सरयू राय की नीति जो अमिताभ बच्चन के शोले की तरह अपने पॉकेट में सिक्का रखकर आप ही कि चित एवं आप ही पट वाली है, वह नहीं चलेगी. यह सरकार 3 करोड़ 29 लाख 90 हजार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिये संकल्पित है. राज्य की जनता सरयू राय जी से जानना चाहती है कि 6000 हजार के बेड के शुल्क को 30 हजार लेना, प्रत्येक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए प्रत्येक घंटे का शुल्क चार्ज करना, बिना कागजातों के दवाइयो का इस्तेमाल एवं रेमेडीसीवीर इंजेक्शन के लाखों रुपये चार्ज करना अमानवीय, अनैतिक एवं गैर कानूनी है या नही. उन्होंने कहा है कि यह जनता का व जनता के लिए चुनी हुई झारखंड सरकार है.




