
जमशेदपुर : कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एंड लीगल फ़ोरम के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया है, जिसके माध्यम से फोरम ने टेंडर रेट को पूर्व की भांति करवाये जाने की मांग की। इस दौरान इन्होंने कहा कि पूर्व में टेंडर को 10 प्रतिशत छोड़कर उठाना पड़ता था, लेकिन पिछले दिनों इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है. ऐसे में अगर टेंडर राशि से 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी तो बेहतर क्वालिटी का निर्माण संभव नही हो पायेगा. वहीं इन्होंने एफ 2 संवेदक श्रेणी जो वर्षों से ढाई करोड़ के श्रेणी में था उसे पांच करोड़ तक बढ़ाए जाने की मांग की. साथ ही स्थानीय कार्य के लिए स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है.





