
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के ज्योतिपहाड़ी में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ज्योतिपहाड़ी पर सामुदायिक भवन निर्माण कराने की अनुशंसा की थी. कहा कि आज ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पूर्ण हुई है. ग्रामीण पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना का निर्माण पूर्ण कराने में सहयोग करे. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी,समीर दास,ललित मांडी,प्रणव बैनर्जी,देवाशीष दास, शुभदीप दास,रूपेस प्रधान, बिकास दास समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




