
जमशेदपुर : एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस के वजह से पूरे देश में लॉकडाउन का माहौल चल रहा है. वही हर तरफ रामनवमी का जुलुस निकालने को लेकर भी माहौल बदला हुआ है. कुछ लोग सरकार की बात मानने को तैयार है वही कुछ लोग अपनी जिद्द पर अड़े हुए है. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के श्री श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा के लोगो पर धारा 188 लगा दिया गया.

इस बारे में समिति के महासचिव प्रकाश सहाय ने बताया कि अखाडा का महा अष्टमी का झंडा पूजन और अस्त्र-शस्त्र की पूजा 1972 से खड़ंगाझाड़ चौक पर होता आया है और आगे भी निरंतर होता रहेगा. पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार इस पूजन में हम लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कमेटी के कम से कम सदस्य ही इस पूजन में भाग लिए और सभी ने एक दूसरे से दूरी बनाकर पूजा सम्पन्न किया. जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी नियम का कमेटी ने पालन किया है.

लेकिन इसके बावजूद भी केस किया गया है. कमिटी का कहना है कि अगर पूजा करना गलत कार्य या अपराध है तो इसके लिए जेल भी जाना पड़े तो हम जायेंगे लेकिन यह पूजा हर साल होती ही रहेगी क्योकि रामनवमी की पूजा को टाला नहीं जा सकता. हालाँकि इस बारे में टेल्को थाना प्रभारी ने कुछ नही कहा है . उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन संभव नही हो सका. दूसरी ओर, जमशेदपुर समेत आसपास के इलाके में शुक्रवार को शांतिपूर्वक तरीके से बिना किसी जुलूस या तामझाम के ही विसर्जन जुलूस निकाला गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. पुलिस की टीम वैसे इस बात को लेकर परेशान थी कि कहीं भीड़ या जुलूस नहीं निकल जाये. इसको लेकर अधिकांश कमेटी के लोगों ने भीड़ नहीं लगाया था, लेकिन जुलूस में हर कोई शामिल हुए.







