जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है. जमशेदपुर जिला पुलिस के अधीन आने वाले गुड़ाबांधा के थाना प्रभारी भैयाराम उरांव इस बार घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गये है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वैसे इस वीडियो की सत्यता कितनी है, यह दावा www.sharpbharat.com नहीं करता है, लेकिन इस वीडियो में थानेदार साहब अवैध तरीके से बालू का हो रहे उठाव के बदले लोगों से 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की वसूली की जा रही है. थाना प्रभारी ने गार्ड के लिए भी पैसे ले रहा है, जिसके तहत वह पैसे की वसूली कर रहे है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब आठ दिनों पूर्व का है. गुड़ाबांधा थाना प्रभारी भैयाराम उरांव के नेतृत्व में गुड़ाबांधा के रेरुआ बलियापुसी और मुड़ाकाटी घाट पर छापामारी की गयी थी. छापामारी के दौरान बालू का अवैध उठाव का खुलासा हुआ था और कई ट्रैक्टरों को पुलिस टीम ने पकड़ लिया था. बताया जाता है कि इन गाड़ियों को प कड़ने के बाद थानेदार ने प्रति गाड़ी पैसे की मांग की और पैसे मिलने के बाद अवैध बालू ल दी गाड़ियों को छोड़ दिया जबकि बालू कारोबारियों को भी छोड़ दिया. वायर वीडियो में थानेदार धालभूमगढ़ थाना क्षेफ़त्र के महुलीशोल के रहने वाले एक युवक से रिश्वत लेते दिख रहे है और दूसरे का नाम लेकर भी उक्त ट्रैक्टर से बालू चलाने की अनुमति का पैसा देते युवक दिख रहा है. फिलहाल, इस मामले में जमशेदपुर पुलिस की ओर से किसी तरह का कोई कमेंट नहीं आया है, लेकिन यह मामला जमशेदपुर पुलिस के लिए दाग के सामान है.







