
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के संगम विहार की एक महिला शिवानी सिंह ने जमशेदपुर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी मनोज कांवटिया के नाम पत्र लिखकर मण्डवाली के नाम पर 15 लाख रुपए मांगे जाने के मामले पर जमशेदपुर पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है जमशेदपुर सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है. आपको बता दें कि शहर के चर्चित कपड़ा कारोबारी मनोज कांवटिया की पत्नी को फेसबुक मैसेंजर पर लेटर लिख उसका स्क्रीनशॉट लेकर सोनारी के संगम विहार की शिवानी सिंह नामक महिला ने व्यवसाई मनोज कांवटिया के साथ नाजायज संबंध होने संबंधी एक पत्र भेजा, जिसमें महिला ने व्यवसाई मनोज कांवटिया के साथ मुंबई घूमने जाने का भी जिक्र किया है. वही महिला ने व्यवसाई की पत्नी को पेन ड्राइव भी भिजवाया वहीं महिला ने मामले को रफा-दफा करने के एवज में व्यवसायी से 15 लाख रुपए की मांग की. इधर पूरे मामले के पेंच जान व्यवसायी के परिवार में हड़कंप मच गया. उधर व्यवसायी मनोज कांवटिया ने पूरे मामले में बिस्टुपुर थाना एफ आई आर दर्ज कराई . वहीं व्यवसायी मनोज कांवटिया ने ऐसी किसी भी महिला को जानने से इंकार किया. वहीं जमशेदपुर पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है. सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार के अनुसार महिला ने पूछताछ में किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर व्यवसायी की पत्नी को चिट्ठी भेजने और पैसों की मांग करने की बात कही है, हालांकि वह व्यक्ति कौन है इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है. वैसे इस तरह का मामला शहर में पहली बार प्रकाश में आया है. जिस पर जमशेदपुर पुलिस बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.





